फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्लिप वायरल कर बदनाम करने की बनाई जा रही योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि उनकी टीवी डिबेट में कही गई कुछ बातों की क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने लिखा कि श्रीराम और श्रीकृष्ण के आदर्श केवल हिंदुओं के लिए नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज के लिए हैं। उसी तरह मोहम्मद साहब की शिक्षाएं भी केवल मुसलमानों के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानव जाति के लिए हैं। यदि उनकी किसी बात से लोग सहमत नहीं है और उन्हें यह अपने महापुरुषों से तुलना करने जैसा लगा तो मैं उसके लिए माफी चाहता हूं। क्योंकि मेरा उद्देश्य किसी महापुरुष की महिमा को कम करके किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उनका उद्देश्य केवल यह बताना था कि सभी महापुरुष मानवता के लिए अच्छे संदेश लेकर आए और हमें सभी का आदर करना चाहिए। बीजेपी आईटी सेल ने नोएडा में एक बैठक कर गुर्जर समाज में उन्हें बदनाम करने के लिए इस क्लिप को वायरल कराने की योजना बनाई है। यह राजनीतिक जागरूकता अभियान की बौखलाहट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें