फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए कोना: सेक्टर 43 के पार्कों की व्यवस्थाएं सुधरने पर जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-43 आरडब्ल्यूए और फेडरेशन ऑफ नोएडा आरडब्ल्यूए (फोनरवा) ने नोएडा प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर विभाग का आभार व्यक्त किया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि हॉर्टिकल्चर विभागाध्यक्ष आनंद मोहन द्वारा सेक्टर का औचक निरीक्षण किए जाने के बाद पार्कों से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान कराया गया। सेक्टर के ओपन जिम का नवीनीकरण कर उसे फिर से चालू किया गया, डस्टबिन व्यवस्थित रूप से लगाए गए और पार्कों में नियमित सिंचाई के निर्देश दिए गए। आरडब्ल्यूए ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी प्राधिकरण का सहयोग मिलता रहेगा, जिससे पार्कों की स्थिति बेहतर होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें