फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर: रामनगर करजहां में 11 एकड़ की थी अवैध प्लॉटिंग,GDA ने कराया ध्वस्त

Thu, 27 Nov 2025 12:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

टीम ने खोराबार क्षेत्र अंतर्गत रामनगर करजहां में चल रही अवैध प्लाटिंग को चिह्नित करते हुए सख्ती से कार्रवाई की। यहां शैलेंद्र पासवान, रामानंद निषाद, राम औतार चौरसिया, उदय राय की ओर से की जा रही अवैध प्लॉटिंग को प्राधिकरण ने ध्वस्त कराया।
विज्ञापन
बुलडोजर से ध्वस्त करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बुधवार को अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने रामनगर करजहां में करीब 11 एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। साथ ही आगे प्लॉटिंग न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के आदेश पर प्रभारी/विशेष कार्यधिकारी प्रखर उत्तम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम ने खोराबार क्षेत्र अंतर्गत रामनगर करजहां में चल रही अवैध प्लाटिंग को चिह्नित करते हुए सख्ती से कार्रवाई की। यहां शैलेंद्र पासवान, रामानंद निषाद, राम औतार चौरसिया, उदय राय की ओर से की जा रही अवैध प्लॉटिंग को प्राधिकरण ने ध्वस्त कराया।

कार्रवाई के दौरान कुल 11 एकड़ भूमि को अवैध कब्जे और प्लाटिंग से मुक्त कराया गया। उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध अभियान चलता रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें