फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धिज्म व भारतीय संस्कृति का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस होगा जीबीयू: योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होगा जीबीयू : योगी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को बौद्ध दर्शन एवं भारतीय संस्कृति के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। सीएम ने प्रदेश सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी है। सीएम ने कहा कि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को शोध, प्रशिक्षण और पर्यटन शिक्षा के माध्यम से देश का सबसे उत्कृष्ट केंद्र बनाया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार व प्रशासनिक गतिविधियों के सुविधाजनक संचालन के लिए जल्द ही विश्वविद्यालय को एफिलिएटिंग यूनिवर्सिटी (संबद्धता विश्वविद्यालय) के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। जीबीयू प्रदेश में एक मात्र राजकीय विवि है जिसके पास किसी बाहरी कॉलेज की संबद्धता नहीं है। जीबीयू में म्यांमार, वियतनाम, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड, चीन सहित अन्य देशों के छात्र पढ़ने आते हैं। 2012 के बाद से बौद्ध दर्शन से संबंधित कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या में तेजी आई है। 2012 में एमए में 22, एमफिल में 13 और पीएचडी में आठ छात्रों ने दाखिला लिया था। 2019 में यह संख्या 130 के पार पहुंच गई। सरकार के फैसले पर छात्रों और प्रोफेसरों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें