फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू ने किया एमओयू, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) और मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड के बीच चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत दोनों संस्थान शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे। इसमें अकादमिक परामर्श, संकाय एवं छात्र विनिमय, संयुक्त शोध परियोजनाएं, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान जैसे क्षेत्र शामिल हैं। कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग से चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता और नवाचार को नई दिशा मिलती है। इस अवसर पर डॉ. विनिता झा, वनीता मित्तल, जय प्रकाश पांडेय, डीन अकादमिक प्रो. राजीव वर्श्नेय और कुलसचिव प्रो. चंद्र कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें