ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के फॉरेंसिक साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित एविडेंटिया फॉरेंसिक फेस्ट में दो प्रमुख प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते। विद्यार्थियों ने सॉल्व द मिस्ट्री और क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपराध से जुड़े मामलों को सुलझाने, साक्ष्यों की पहचान और वैज्ञानिक विश्लेषण तथा अपराध स्थल की जांच करने की व्यावहारिक दक्षता दिखाई। इस दौरान डॉ. ललिता मेहरा, डॉ. नागेंद्र सिंह, डॉ. इम्तियाज कमर और डीन प्रो. एस धनलक्ष्मी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो