मुरादनगर। दहेज में पांच लाख रुपये और कार न मिलने पर विवाहिता से पहले मारपीट की गई, फिर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने अपने नंदोई पर अश्लील हरकत करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर पति समेत छह लोगोंं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बागपत के कैतीपुरा मोहल्ला लक्ष्मण चौक निवासी साजिद से पीड़िता का निकाह नवंबर 2020 में हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज लाने की बात कहकर उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग करते हुए ससुराल पक्ष के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि दो माह पहले विवाहिता को घर में अकेला देख उसका नंदोई घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता के साथ मारपीट भी की। इस बारे में जब उसने पति व ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने उसकी ही गलती बताई। इसके बाद पति ने तीन तलाक देखकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति साजिद, नंदोई शाहबाज, सास रिहाना, ससुर महताब व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।