रबूपुरा। आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक पुराने मामलों में वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी न्यायालय से जारी किए गए वारंट के बाद भी हाजिर नहीं हो रहा था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी सुरेंद्र वर्ष 2005 में घर में घुसकर छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के एक मामले में काफी समय से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। शुक्रवार को रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गांव के नजदीक से ही गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यहां से उसको जेल भेज दिया गया है। संवाद