गौरव कुमार यादव को सपा उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी
नोएडा संवाद। समाजवादी पार्टी ने गौरव कुमार यादव को नोएडा के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। गौरव पिछले पांच वर्ष से नोएडा के मीडिया प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय कुमार गुप्ता ने कहा कि हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। अपनी नियुक्ति पर गौरव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित अन्य का आभार व्यक्त किया।