नोएडा। सेक्टर-122 में रविवार को गौग्रास सेवा का शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत सेक्टर के सभी घरों से सुबह बनने वाली पहली रोटी गायों के लिए एकत्र की जाएगी। शाम के समय गौशाला के वाहन द्वारा रोटियां को संग्रहित कर सेक्टर-94 स्थित गौशाला पहुंचाया जाएगा। उपस्थित लोगों ने इसे सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की प्रेरणादायक पहल बताते हुए सराहना की। संवाद