फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी मालकिन की कार लेकर चालक भागा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ट्रेडिंग कंपनी चलाने वाली महिला की कार उनका चालक लेकर भाग गया। कार वापस लेने के लिए दो महीने का वेतन भेजने के लिए कहा है। कंपनी मालकिन कार से किसी तरह की घटना करने की आशंका जता रही हैं। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सेक्टर-128 निवासी पिंकी चौहान एक ट्रेडिंग कंपनी चलाती हैं। उन्होंने हाथरस निवासी राकेश कुमार को चालक के रूप में रखा है। वह तीन माह से नौकरी कर रहा है। 29 सितंबर को राजेश अपने भाई सतवीर कुमार के साथ कार लेकर चला गया। कई दिनों तक वापस नहीं आया। अब फोन में कह रहा है कि वह राजस्थान में है। अगर कार वापस लेनी है तो दो माह का वेतन भिजवा दो और अपनी कार वापस ले जाओ। कोतवाली सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गयर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें