फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांचवी रैंक हासिल करने वाली गरिमा दोबारा जांच के लिए करेगी आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुना सिटी। आकलपुर म्याना की छात्रा गरिमा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में जिले में पांचवीं रैंक हासिल की है। गरिमा ने कुल 88.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हालांकि गरिमा अपने परिणाम को लेकर संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि वह उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन करेंगी। रबूपुरा के आकलपुर म्याना गांव निवासी गरिमा ने बताया कि उन्होंने 12वीं परीक्षा के लिए प्रतिदिन छह घंटे पढ़ाई की है। गरिमा को बेहतर परिणाम की आशा थी। उनको अंग्रेजी में 78 और गणित में 86 अंक मिले हैं। गरिमा का कहना है कि यह उनकी उम्मीद से काफी कम अंक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें