ग्रेनो वेस्ट स्थित ईकोविलेज-1 सोसायटी के बेसमेंट में जमा कूड़ा और हो रहा जलभराव। स्रोत निवासी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ईकोविलेज-1 सोसाइटी के बेसमेंट में जलभराव और गंदगी की समस्या से निवासी परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि बेसमेंट में जमा पानी, कूड़े के ढेर और दुर्गंध के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। निवासी राकेश कुमार ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द सफाई और जल निकासी की व्यवस्था की जानी चाहिए। निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और सोसायटी प्रबंधन से तत्काल हस्तक्षेप कर बेसमेंट की सफाई, पानी निकासी और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है। ब्यूरो