ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर में खुली नाली और जमा कूड़े से फैल रही दुर्गंध। संवाद
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। तुगलपुर गांव की मुख्य गली में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे खुली नाली के पास कूड़े का ढेर जमा है। कूड़े के ढेर में लावारिस पशु मुंह मारते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गंदगी और खुले नाले से उठने वाली दुर्गंध के कारण परेशानी बढ़ गई है। मक्खियों और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। निवासी विश्वजीत ने बताया कि कई दिनों से सफाई नहीं हुई है और कूड़ा सड़क तक फैल गया है। इससे पैदल राहगीरों और ई-रिक्शा चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।