फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खाली जमीन पर बना कूड़ा डंपिंग स्थल

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर पुलिस लाइन मार्ग पर प्लास्टिक खाता लावारिस पशु। संवाद
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर से पुलिस लाइन मार्ग पर भारत पेट्रोलियम निगमित अनुसंधान एवं विकास केंद्र के पास खाली जमीन पर कूड़ा डाला जा रहा है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने जमीन को डंपिंग स्थल बना दिया है। यहां पॉलीथिन और घरेलू कचरा पड़ा रहता है, जिसे आवारा गोवंश खा रहे हैं। कई दिनों तक कूड़ा न उठने से बदबू और गंदगी बनी रहती है। इससे बीमारी का खतरा भी बढ़ रहा है। स्थानीय निवासी अरविंद ने बताया कि कई बार प्राधिकरण से शिकायत की गई, लेकिन सफाई नहीं कराई गई। कूड़े के कारण मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें