फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कूड़ा उठाने का शुल्क 20 प्रतिशत तक बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी ने नई दरों को किया लागू
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी ने करीब 20 प्रतिशत शुल्क बढ़ा दिया है। करीब पांच साल बाद हुई बढ़ोत्तरी को लागू कर दिया गया है।अब 100 वर्ग मीटर के आवासीय भूखंड के लिए 31.50 रुपये से लेकर अधिकतम 127.50 रुपये देने होंगे। इसके अलावा हजार वर्ग फिट तक के फ्लैट के लिए लिए 64 रुपये प्रतिमाह से लेकर अधिकतम 192 रुपये प्रतिमाह तक देने होंगे। प्राधिकरण की तरफ से वर्ष 2020 में घर-घर से कूड़ा उठवाने के शुल्क निर्धारित किए गए थे। इन शुल्क को 26 नवंबर 2020 से लागू कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के साथ हुए अनुबंध के तहत शुल्क में हर साल पांच प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रावधान है। इस बार 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया था जिसे लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें