गरौठा। गरौठा से मऊरानीपुर जाने वाली सड़क पर जगह- जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस कारण मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसका कारण सड़क की अधिक ऊंचाई होना बताया जाता है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने कटाव को रोकने के लिए सड़क के दोनों ओर मिट्टी डाल दी थी, लेकिन बरसात में पूरी मिट्टी बह जाने से दोनों ओर गड्ढों के साथ धसाव हो गया है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सतीशचंद्र सोनी सहित कई लोगों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर विभाग द्वारा सड़क को ठीक करवाने की मांग है, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। पत्र देने वालों में शैलेंद्र पांचाल, प्रमोद पटेल, राघवेंद्र पटेल, शैलू पांचाल आदि शामिल रहे। संवाद