सेक्टर-62, रजत विहार। रजत विहार में पिछले 19 वर्षों से निरंतर आयोजित किए जा रहे गणेश महोत्सव का
- फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित रजत विहार में 19वे गणेश महोत्सव का समापन गणपति विसर्जन के साथ हुआ। इससे पहले श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और भजनों के बीच भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली और गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाए। इसके बाद रजत विहार स्थित छठ पूजा घाट पर विधि-विधान से गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में निवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे। लोगों ने भगवान गणेश से सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने कहा कि 19 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा गणेश महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक बन गया है।