फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंगाल से गांजा लाकर एनसीआर में सप्लाई करने वाला तस्कर धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक गांजा तस्कर को चाई-4 स्थित पट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुर्शीदाबाद बंगाल के शिवचरन मंडल के रूप में हुई है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। वह सस्ते दामों में बंगाल से गांजा खरीदकर उसे नोएडा, एनसीआर में महंगे दामों में बेचकर अवैध धन अर्जित करता है। आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें