ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले एक युवक को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मनीताउ कंपनी के पास से सौरभ सोलंकी को पकड़ा है। वर्तमान में वह गांव मलकपुर में रह रहा था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 330 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि सौरभ पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। संवाद