फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 10 हजार का इनामी गैंगस्टर मुंबई से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। दो साल से पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी फिरोज अहमद को आखिरकार सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट की धारा में मामला दर्ज है। वह महाराष्ट्र में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि आरोपी की नियमित निगरानी की जा रही थी। सर्विलांस की मदद से आरोपी को मुंबई के हनुमान नगर से पकड़ा गया। फिरोज अहमद मूल रूप से बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र स्थित सुजिया गांव का निवासी है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक गिरोह बनाया था। यह गिरोह लूट और चोरी की घटनाओं अंजाम देता था। वर्ष 2024 में थाना फेज-3 में गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। फेज तीन थाने में तीन आपराधिक मामले भी फिरोज के विरुद्ध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। अब उससे आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें