फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैंगस्टर कपिल मान की गर्लफ्रेंड ने कराई थी क्रू मेंबर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर कपिल मान की गर्लफ्रेंड ने कराई थी क्रू मेंबर की हत्या
विज्ञापन


हरियाणा निवासी लेडी डॉन काजल खत्री संभाल रही कपिल मान गैंग का कमान
पुलिस ने गैंग के प्रमुख शूटर 25 हजार के इनामी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। गैंगस्टर कपिल मान के लिए उसकी गर्लफ्रेंड लेडी डॉन काजल खत्री ने एयर इंडिया के क्रू मेंबर सूरज मान की हत्या नोएडा में कराई थी। काजल ने ही इस पूरे घटनाक्रम को अपने निर्देशन में अंजाम दिलाया। पुलिस ने मंगलवार को कपिल मान गैंग के प्रमुख शूटर व काजल के करीबी 25 हजार के इनामी बदमाश नवीन शर्मा को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस ने इस मामले में काजल को भी आरोपी बनाया है और उसकी तलाश की जा रही है।

सेक्टर-104 में एयर इंडिया के क्रू मेंबर और गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई सूरज मान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी वजह गैंगस्टर कपिल मान व गैंगस्टर प्रवेश मान के बीच चल रहे गैंगवार को बताया गया था। पुलिस ने कपिल के चचेरे भाई धीरज और मन्नू को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दो शूटरों अब्दुल कादिर व कुलदीप को दिल्ली में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

अब नोएडा पुलिस ने मंगलवार तड़के कपिल के खास सहयोगी व प्रमुख शूटर नवीन को सेक्टर-43 में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। नवीन ने नोएडा आकर कई दिन तक सूरज की रेकी की थी। नवीन से पता चला कि कपिल की हरियाणा निवासी गर्लफ्रेंड काजल गिरोह चला रही है।
काजल ने ही कपिल के साथ मिलकर मंडोली जेल में शुरुआती साजिश रची। आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि कपिल दिल्ली में जनवरी में अपनी तारीख पर आया था। वहीं काजल, सोनू, हरजीत मान, मन्नू मान, धीरज मान, शक्ति मान और संजीत की मौजूदगी में साजिश की गई। इसके बाद काजल ने नवीन के माध्यम से लॉरेंस गैंग के शूटरों को बुलाया और एक-एक लाख रुपये देकर सेक्टर-104 में हत्या को अंजाम दिलाया था। नोएडा पुलिस काजल की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दे रही है।

-

नोएडा आकर नवीन ने की थी रेकी

पूछताछ में पता चला कि नवीन गैंगस्टर कपिल मान का दोस्त है और उसका प्रमुख शूटर भी है। जब मंडोली जेल में क्रू मेंबर की हत्या की साजिश रची गई और कोर्ट में पेशी के दौरान बात आगे बढ़ी तब नवीन कई बार नोएडा आया। उसने नोएडा में लोकेशन के आधार पर सूरज की कार का पीछा किया और जिम से लेकर सोसाइटी तक के रास्ते देखे।
-

काजल ने एक-एक लाख में हायर किए शूटर

पूरी साजिश का नेतृत्व काजल कर रही थी। काजल के कहने पर ही नवीन ने लॉरेंस विश्नोई गिरोह के शूटरों को बुलाया। तीनों शूटरों को एक-एक लाख रुपये दिए गए। इसके बाद तीनों ने नोएडा आकर सूरज को गोली मारी। नवीन शर्मा झज्जर (हरियाणा) का रहने वाला है। वह साल 2021 में दिल्ली में हुई एक बिल्डर की हत्या में कपिल के साथ आरोपी था।
-

काला जठेड़ी के लिए काम कर चुका है नवीन

नवीन दिल्ली के कई गिरोह के लिए काम कर चुका है। कपिल मान गैंग के अलावा गोगी गैंग और काला जठेड़ी के लिए भी काम कर चुका है, हालांकि अब काला जठेड़ी, गोगी और कपिल मान गिरोह सभी लॉरेंस विश्नोई गिरोह के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। नवीन पर दिल्ली व हरियाणा में कई मुकदमे दर्ज हैं। अब इस घटना में कई और बदमाशों के नाम सामने आ सकते हैं। इसके लिए पुलिस की तीन टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन


-

एयर इंडिया के क्रू मेंबर सूरज मान की हत्या में शामिल बदमाश नवीन शर्मा को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही इसमें शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। - मनीष मिश्र, एडीसीपी नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें