फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर गैंगस्टर बिंदर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर गैंगस्टर बिंदर गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शांतिभंग करने की सूचना के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने देर रात गैंगस्टर बिंदर गुर्जर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को विशेष मजिस्ट्रेट व डीसीपी मुख्यालय शशांक कुमार सावन ने गैंगस्टर को 22 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया। नाटकीय अंदाज में की गई गैंगस्टर की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बनी हुई है। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हाल ही में गुरुग्राम और बादशाहपुर से दो निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ मंच साझा कर वोट की अपील के बाद गैंगस्टर बिंदर गुर्जर चर्चा में आया था। खुले मंच पर बिंदर के समर्थन के ऐलान के बाद खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया था। खुफिया विभाग को रिपोर्ट मिली कि मतदान के दौरान गैंगस्टर और उनके साथी गड़बड़ी कर सकते हैं। खुफिया विभाग की सूचना के आधार पर शिवाजी नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात शक्ति नगर मकान नंबर-310/25 में छापा मारकर गैंगस्टर वीरेंद्र उर्फ बिंदर गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना के बाद उसके समर्थक भी शिवाजी नगर थाने पहुंच गए। एहतियात के तौर पर गैंगस्टर को दूसरी जगह रखा गया है। शनिवार को विशेष मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उसे चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गुरुग्राम पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिले में आपराधिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें