माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा के सेवन एक्स साइकिलिंग क्लब के दस सदस्यों ने कांवड़ ऑन व्हील की योजना तैयार की और साइकिल लेकर हरिद्वार की ओर निकल गए। वहां से कांवड़ ऑन व्हील्स लाकर साइकिलिंग ग्रुप के सदस्यों ने अपने सेक्टरों व आसपास के शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। यह ग्रुप नोएडा में नियमित से साइकिलिंग के लिए जाना जाता है। टीम ने हरिद्वार में गंगा नदी से पवित्र जल भरा और साइकिल से कांवड़ लेकर नोएडा पहुंची। सेक्टर-76 स्थित शिव मंदिर में सामूहिक रूप से जलाभिषेक किया। साइकिलिस्ट असीता अरोड़ा ने बताया कि सभी सदस्यों ने अपने आसपास के शिव मंदिरों में भी जल चढ़ाया। टीम में हितेश, कमल कुमार, कैप्टन प्रांजुल, पुनीत बत्रा, स्वाति सिंह, अमृता श्रीवास्तव, संजीव मिश्रा, योगेंद्र शर्मा और भरत शामिल थे।