फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की सजा
विज्ञापन


वर्ष 2013 में दनकौर थानाक्षेत्र में की थी दरिंदगी, एक आरोपी की हो चुकी है हत्या
ग्रेटर नोएडा। दनकौर थाना क्षेत्र में वर्ष 2013 में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी शहबाज उर्फ शबाहत को जिला न्यायालय ने 20 वर्ष की सजा सुनाई है। पॉक्सो एक्ट न्यायालय प्रथम के पीठासीन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने दोषी पर 55 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं जमा करने पर चार माह का कारावास अतिरिक्त भुगतना होगा। केस के विचाराधीन रहने के दौरान दूसरे आरोपी नईम की किसी अन्य मामले में हत्या कर दी गई थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता नीटू विश्नोई बताया कि अप्रैल 2013 में दनकौर थाने में शहबाज और नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। छानबीन के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गवाहों के बयान और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद शहबाज को दोषी मानते हुए न्यायालय ने सजा सुनाई।ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें