फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईपीएल में 10 करोड़ का सट्टा लगा चुके गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
- छह आरोपी गिरफ्तार, विशेष सॉफ्टवेयर, लैपटॉप व 18 मोबाइल बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दक्षिण जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने आईपीएल मैचों पर अब तक 10 करोड़ रुपये का सट्टा लगा चुके एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसके छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के वक्त भी यह आधा मैच खत्म होने तक 47 लाख रुपये का सट्टा लगा चुके थे। इनसे विशेष सॉफ्टवेयर, एक लैपटॉप व 18 मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि एएटीएस प्रभारी उमेश यादव की देखरेख में एएसआई देशराज, एएसआई दिनेश, हवलदार महेश और जय भगवान की टीम ने गौतम नगर, हौज खास से छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हौज खास निवासी रणदीप सिंह उर्फ दीप उर्फ रॉनी(33), अमित(37), मनपिंदर सिंह उर्फ हनी(42), द्वारका मोड निवासी चेतन (30), मालवीय नगर निवासी सुमित (22) और हौज खास निवासी सागर (23) के रूप में हुई है। जांच में पता लगा कि है कि आरोपी हर आईपीएल मैच में सट्टा लगाते थे। अब तक आईपीएल के 60 मैच हो चुके हैं और यह इनमें कुल मिलाकर 10 करोड़ रुपये का सट्टा लगा चुके हैं। इनके कब्जे से मिले विशेष सॉफ्टवेयर, लैपटॉप और 18 मोबाइल की जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें