फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: टेलीग्राम पर सक्रिय गिरोह ने अकाउंटेंट युवती से 24 लाख रुपये ठगे, पार्ट टाइम जॉब का दिया झांसा

Tue, 07 Feb 2023 07:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

टेलीग्राम चैनल के ग्रुप पर जोड़कर ठगी करने वाला गिरोह सेक्टर-39 और ग्रेनो वेस्ट के कई युवक युवतियों को ठगी का शिकार बना चुका है। ये गिरोह सैकड़ों युवाओं को इसी तरह ठगा का शिकार बना चुका है। अगर गिरोह पर जल्द शिकंजा नहीं कसा गया तो वह बड़ी संख्या में अन्य युवाओं को भी ठगी का शिकार बना सकता है।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीग्राम पर सक्रिय गिरोह पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर लगातार जिले के युवाओं को ठगी का शिकार बना रहा है। वीडियो लाइक क्लिक कराकर मुनाफा देने का झांसा देकर गिरोह लगातार ठगी कर रहा है। गिरोह ने सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में रहने वाली अकाउंटेंट युवती से 24 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस व साइबर सेल को दी। सेक्टर-142 थाना पुलिस ने अज्ञात आराोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


सेक्टर-142 थाना क्षेत्र की सोसाइटी में रहने वाली एक युवती कंपनी में अकाउंटेंट की नौकरी करती थी। कुछ दिन पहले युवती की नौकरी छूट गई थी। इसके चलते युवती वेबसाइट की मदद से नौकरी की तलाश कर रही थी। 15 जनवरी को युवती के व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। इसमें पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर मोटे मुनाफे का लालच दिया गया। युवती ने संपर्क किया तो आरोपियों ने उसे एक टेलीग्राम चैनल में जोड़ लिया। इसके बाद युवती को वीडियो लाइक करने का झांसा दिया गया।

युवती को शुरूआत में कुछ रुपये मुनाफे समेत वापस दिए गए और फिर अधिक मुनाफे का झांसा देकर अधिक रूपये निवेश करने के लिए कहा गया। इसके बाद युवती आरोपियों के जाल में फंसती चली गई। युवती के साढ़े सात लाख उसके वॉलेट में जमा हो गए। लेकिन वह उन्हें विड्राल नहीं कर पा रही थी। आरोपियों से संपर्क करने पर आरोपियों ने कहा कि इसके लिए उसे और अधिक रुपया जमा करना होगा। आरोपियों ने चेतवानी दी कि अगर वह रुपया जमा नहीं करेगी तो उसका जमा किया गया रुपया लैप्स हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिचित व दोस्तों से उधार लेकर जमा करती गई रकम
अपना जमा रुपया वापस पाने के लिए युवती को अपने परिचित व दोस्तों से उधार रुपया लेकर आरोपियों के खाते में जमा करती चली गई। पीड़िता ने कुल 24 लाख रुपये आरोपियों के बताये खातों में जमा कर दिए। इसके बाद आरोपी जमा रकम की 50 फीसदी रकम और जमा करने का झांसा देकर रुपयों की मांग करते रहे। तब पीड़िता को ठगी की जानकारी हुई और मामले की शिकायत पुलिस व बैंक अधिकारियों से की गई। लेकिन बैंक अधिकारियों ने इसे धोखाधड़ी का मामला बताकर पुलिस से ही शिकायत करने की बात कही।

जिले के सैंकड़ों लोगों से ठगी की आशंका
टेलीग्राम चैनल के ग्रुप पर जोड़कर ठगी करने वाला गिरोह सेक्टर-39 और ग्रेनो वेस्ट के कई युवक युवतियों को ठगी का शिकार बना चुका है। ये गिरोह सैकड़ों युवाओं को इसी तरह ठगा का शिकार बना चुका है। अगर गिरोह पर जल्द शिकंजा नहीं कसा गया तो वह बड़ी संख्या में अन्य युवाओं को भी ठगी का शिकार बना सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें