38 महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दौड़ लगाने के मौजूद रोहतक रनर्स ग्रुप के सदस
रोहतक। रोहतक रनर्स ग्रुप ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मोत्सव पर गांधी-शास्त्री जयंती दौड़ का आयोजन कर उन्हें याद किया व श्रद्धांजलि दी। यह दौड़ छोटूराम स्टेडियम से सुबह 6:30 बजे शुरू हुई और डी पार्क पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर छोटू राम स्टेडियम में खत्म हुई। वेटेरन धावक रामफल फोगाट, बिमला बनवाला, मेजर प्रवेश, सज्जन धनखड़, बलराज तोमर, जितेंद्र हुड्डा, तुलसी लखेड़ा व अजय मलिक ने दौड़ लगाई। संवाद