नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद के निर्देशन में ध्वजारोहण एवं गांधी-शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत चारों धर्मग्रंथों के पाठ से हुई। सामूहिक रामधुन ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। छात्रों ने भी विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. आकांक्षा तिवारी, डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अनीता मिश्रा, प्रो. शैली श्रीवास्तव सहित सभी प्राध्यापकगण मौजूद रहे। संवाद