यमुना सिटी (संवाद)। गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2026 के प्लेसमेंट सत्र में 5,500 से अधिक प्लेसमेंट हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 1,250 से ज्यादा कंपनियों ने कैंपस भर्ती में हिस्सा लिया। सबसे अधिक 526 छात्रों का चयन इंफोसिस ने किया। इसके अलावा कैपजेमिनी, कॉग्निजेंट, एक्सेंचर और ईवाई जैसी कंपनियों ने भी छात्रों को रोजगार के अवसर दिए। विश्वविद्यालय के अनुसार इस वर्ष सर्वाधिक वार्षिक पैकेज 60 लाख रुपये रहा, जबकि अधिकतम इंटर्नशिप स्टाइपेंड 1.25 लाख रुपये प्रतिमाह रहा। चयनित छात्रों और प्लेसमेंट समन्वयकों को सम्मानित किया गया।