फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी-20 : सम्मेलन को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर भी विशेष तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष इंटरनेशनल हॉल तैयार, मेहमानों की सुविधा के लिए विशेष टीम गठित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जी-20 सम्मेलन को लेकर एयरपोर्ट पर विशेष तैयारियां की गई है। एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी डायल ने विदेशी मेहमानों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम विशेष विमानों और मेहमानों को सुविधा प्रदान करेगी। टीम सुनिश्चित करेगी कि विदेशी मेहमानों को किसी तरह की असुविधा न हो।
डायल अलग-अलग एजेंसियों के साथ विशेष समन्वय बनाकर काम कर रही है। विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार जैसे विभिन्न सरकारी विभागों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। एयरपोर्ट के बाहर विशेष तौर पर साज-सज्जा के साथ ही बेहतर लाइटिंग और साइनेज लगाए गए हैं। सम्मेलन से संबंधित संदेश टर्मिनल के भीतर प्रदर्शित किए जा रहे हैं। टर्मिनल के आसपास सौंदर्यीकरण किया गया है। टर्मिनल थ्री पर विशेष इंटरनेशनल हॉल तैयार किया गया है। इसमें मेहमान पहुंचेंगे जहां इमीग्रेशन समेत अन्य कागजात की जांच होगी। इसके बाद मेहमान एयरपोर्ट से बाहर निकलकर सीधा होटल पहुंचेंगे। सड़कों के किनारे कलात्मक डिजाइनर फव्वारे, मूर्तियां और सजावटी फूलों के गमले लगाए गए हैं। टर्मिनलों को होर्डिंग्स से सजाया गया है जो मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत करते नजर आ रहे हैं। आगमन और प्रस्थान गेट पर आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करने वाले होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इस तरह से कदम कदम पर भारत की संस्कृति से विदेशी मेहमान रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 विमान को निरस्त किया
दिल्ली एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले 80 विमानों को निरस्त किया गया है। इंडिगो विमान कंपनी ने सूचित किया है कि उड़ानें पुनर्निर्धारित या रद्द होने की सूचना यात्रियों काे मोबाइल पर मैसेज से दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें