नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे फ्यूचर फाउंडर रिटेल कोड कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का आयोजन सीएमएस व पंख फाउंडेशन की ओर से किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रिटेल बाजार से अवगत कराना और उनसे संबंधित कंप्यूटर प्रोग्रामिंग व व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना रहा। पंख फाउंडेशन की स्नेह लता व उनकी टीम ने कार्यक्रम के दौरान तकनीकी मार्गदर्शन व प्रशिक्षण प्रदान किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अनीता मिश्रा ने कहा हमारे विद्यार्थी रिटेल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी दक्षता बढ़ाने व नवाचार की दिशा में सशक्त कदम उठा रहे हैं। ब्यूरो