फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रबूपुरा में अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने की विशेष पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। कस्बे में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया गया। जैन समाज की ओर से इस दिन को दश लक्षण महापर्व के दसवें और अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जैन मंदिर में सुबह विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के दौरान भगवान का महाभिषेक, शांतिधारा और दशलक्षण विधान की पूजा कराई गई। जैन समाज के लोगों के अनुसार अनंत चतुर्दशी के बाद 27 सितंबर को क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा, जिसमें लोग एक-दूसरे से अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगेंगे। इसी दिन दस दिन से स्थापित गणेश प्रतिमाओं का भी विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस मौके पर प्रेमचंद जैन, चमन जैन, योगेश जैन, महेंद्र जैन, प्रमोद जैन समेत समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें