ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र में चोरों ने सर्विस रोड पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, इयरबड्स, चार्जर और जरूरी दस्तावेज से भरा बैग पार कर दिया। जू-3 निवासी अक्षत वाजपेई का कहना है कि वह बीते दिन किसी काम से बीटा-2 स्थित कामर्शियल मॉल के पास आए थे। उन्होंने अपनी कार सर्विस रोड पर खड़ी की और किसी से बात करने लगे। इसी दौरान अज्ञात चोर कार का पीछे बाईं तरफ का शीशा तोड़कर बैग सहित लैपटॉप ले उड़े। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।