रबूपुरा (संवाद)। आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चोरी के मामलों में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। रबूपुरा कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि कासना कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी धर्मेंद्र जोकि वर्ष 2008 में रबूपुरा में की गई चोरी के मामलों में न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद भी न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। रविवार की रात को धर्मेंद्र को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।