फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रीदाऊजी मंदिर पहुंचे सांसद महेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुना सिटी। जेवर के श्रीदाऊजी मंदिर में सांसद महेश शर्मा ने पहुंचकर भगवान दाऊ जी महाराज के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया। मंदिर के महंत ने सांसद का तिलक किया। इसके बाद समिति की ओर से उन्हें माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। सांसद महेश शर्मा ने मंदिर परिसर में चल रही कुश्ती प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों और मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने परिसर में घूमकर लोगों का अभिवादन भी किया। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सांसद ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका परिचय लिया और उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें