ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग दंपति ने अपनी बहू पर मारपीट और घर से बेदखल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुर की शिकायत पर गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रेम चंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 मार्च को उनकी बड़ी बहू मनीषा ने अपनी सास शीला के साथ मारपीट की है। आरोप है कि इस दौरान उनका बेटा भी बहू का साथ दे रहा था। घर को अपने नाम बताते हुए माता-पिता को वहां रहने नहीं दे रहा है। पीड़ित दंपति का कहना है कि वह कई बार पुलिस हेल्पलाइन-112 पर कॉल कर चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कार्रवाई न होने से आरोपियों का मनोबल बढ़ गया है और वह लगातार परेशान कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी