फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होम थिएटर की तेज आवाज पर हत्या के आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। होम थिएटर की तेज आवाज पर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में अदालत ने आरोपी सतीश कुमार की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने अपराध की गंभीरता के कारण आरोपी को राहत देने से इन्कार किया। वादी मनीष ने बताया कि उसके भाई सतीश शर्मा ने तेज संगीत की आवाज धीमी करने को कहा था। इस पर ललित शर्मा और सुमित शर्मा अपने पिता सतीश कुमार के साथ बाहर आए। उन्होंने सतीश शर्मा को मुक्का मारा। गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में गैर इरादतन हत्या का आरोप है। आरोपी के बेटे पहले से न्यायिक अभिरक्षा में हैं। अदालत ने कहा कि सतीश कुमार पर मृतक को पीटने का आरोप है और विवेचना जारी है। इसलिए उन्हें जमानत नहीं मिल सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें