फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद )। रेलवे रोड स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया गौतमपुरी मोहल्ला निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर चार दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया था। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो शुक्रवार को अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे ग्रेटर नोएडा हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिससे नाराज होकर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें