ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली में एक व्यक्ति ने 31 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी निवासी रमेश लाल वर्मा ने केस दर्ज कराया है कि आरोपी ओम प्रकाश जोशी भारत सरकार में उप सचिव पद से सेवानिवृत्त है। आरोप है कि आरोपी ने 31 लाख रुपये का ऋण लिया था। जो तीन साल में वापस लौटाना था। ऋण के बदले आरोपी ने 21 लाख रुपये लौटाने के चार चेक दिये थे। तीन साल होने के बाद अप्रैल व मई, 2025 में जब सभी चेकों को बैंक में लगाया गया तो वो बाउंस हो गए। आरोपी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में पर्याप्त पैसा नहीं था। पुलिस से लेकर मुख्यमंत्री स्तर पर इसकी शिकायत की गई लेकिन मदद नहीं मिली। आरोपी ने अब तक 26 बार में करीब 7 लाख रुपये का भुगतान किया है। जो ब्याज की रकम है। बिसरख कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।