फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेजे कॉलोनी से ऑटो रिक्शा चोरी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेजे कॉलोनी सेक्टर-52 से एक ऑटो रिक्शा चोरी हो गया। घटना के बाद वाहन मालिक ने सेक्टर-24 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में राहुल कुमार ने बताया कि वह पिछले चार महीनों से दीपू शर्मा का ऑटो रिक्शा किराये पर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 27 जून को इस ऑटो को रात 2 बजे के बाद जेजे कॉलोनी की गली नंबर 19 में खड़ा किया था। अगली सुबह जब राहुल अपने वाहन को लेने के लिए वहां पहुंचे तो ऑटो गायब था। थाना प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें