नोएडा (संवाद)। नोएडा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेकिंग और गश्त के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों को सेक्टर-62, सेक्टर-71 डंपिंग ग्राउंड मार्ग और एफएनजी सर्विस रोड पर भारत अस्पताल के पास पकड़ा गया। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह सेक्टर-62 में सदर मालखाना के पास चेकिंग के दौरान कुर्बान (25) को पकड़ा। वह खोड़ा कॉलोनी में रहता है और मूल रूप से बिहार के खगड़िया का निवासी है। वहीं, फेज-3 थाना पुलिस ने सेक्टर-71 डंपिंग ग्राउंड की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर माधव झां (19) को गिरफ्तार किया। वह सेक्टर-53 के गिझौर में रहता है और मूल रूप से समस्तीपुर का निवासी है। तीसरे मामले में सेक्टर-113 थाना पुलिस ने शनिवार रात एफएनजी सर्विस रोड पर भारत अस्पताल के पास विक्रम (24) को पकड़ा। वह सेक्टर-121 के गढ़ी चौखंडी में रहता है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।