फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवारों को टक्कर मारने वाली कार की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवकों को टक्कर मारने वाली टाटा हैरियर कार की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। गांव थोरा निवासी रिंकू ने बताया कि लगभग डेढ़ महीने पहले 1 जुलाई को वह अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही दोनों थोरा कट के पास पहुंचे थे, तो एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों के चोटें आई थी। रिंकू ने बताया कि हादसे में उनके भाई को गंभीर चोटें आई थी और उसका लगातार इलाज चल रहा था। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर वाहन की चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें