दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के प्यावली ताजपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि प्यावली ताजपुर गांव में कुंदन परिवार के साथ रहते हैं। उनका गांव के ही पिंटू व लोकेश से पुरानी रंजिश चली आ रही है। 17 सितंबर की रात्रि में करीब 10 बजे वह पिंटू और लोकेश उसके घर आए और गाली-गलौज करने लगे। आवाज सुनकर कुंदन का भाई सुरेश भी आ गया। इसी दौरान लोकेश व पिंटू ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। सुरेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया । अस्पताल में सुरेश की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना में पिंटू व लोकेश के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद