फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डंपर की टक्कर से कार सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी।
विज्ञापन

जेवर कोतवाली क्षेत्र में जहांगीरपुर-रबूपुरा मार्ग पर डंपर की टक्कर से कार सवार युवक घायल हो गया। बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के भाईपुर सनैता गांव निवासी शिवकुमार राघव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा डॉ. प्रशांत राघव 3 अक्टूबर की रात कार से जहांगीरपुर से रबूपुरा जा रहा था। परौरी नहर की पटरी पर एक डंपर ने उनके बेटे की कार में टक्कर मार दी। आसपास के राहगीरों ने बेटे को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें