फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी बस की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के नंगला चमरू गांव के समीप सोलर कंपनी के गेट पर बाइक सवार दो छात्रों की कंपनी बस से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सैंथली पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि सैंथली गांव में अभिषेक व मोहित परिवार के साथ रहते हैं। वह दोनों पढ़ाई कर रहे हैं । 30 मई को वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव से दादरी कोचिंग के लिए जा रहे थे। जब जारचा कोतवाली क्षेत्र के नंगला चमरू गांव के समीप यूटीएल सोलर कंपनी के समीप पहुंचे तो कंपनी की बस से बाइक की टक्कर हो गई। दोनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक मौके से पकड़ लिया गया। घटना की सूचना पाकर परिजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और हंगाम करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझकर शांत किया और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें