यमुना सिटी। जेवर थानाक्षेत्र स्थित बनवारीबास गांव के रहने वाले युवक पर खेत से लौटते समय चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक की तहरीर के आधार पर जेवर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के रहने वाले वेदप्रकाश ने बताया कि वह बुधवार को शाम लगभग छह बजे खेत से काम खत्म करके वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव के रहने वाले व्योमकेश, मनीष, उमेश उर्फ मुन्ना और हेमंत ने वेदप्रकाश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वेदप्रकाश घायल हो गया। एसएचओ संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो