दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज से कक्षा 11 की छात्रा रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गई । प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव की 15 वर्षीय छात्रा कक्षा 11 में पढ़ती है। रोजमर्रा की तरह एक अक्टूबर को वह घर से पढ़ाई के लिए स्कूल गई थी। स्कूल से फोन आया कि छात्रा स्कूल में आज नहीं आई है। सूचना मिलने पर परिजनों में हलचल मच गई। तलाश करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। छात्रा के पिता ने घटना की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई है ।