दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के बढ़पुरा की नाली स्थित एक होटल के पास ट्यूशन पढ़ने गया कक्षा 12 का छात्र लापता हो गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि जारचा रोड स्थित लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी मोनू शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उनका पुत्र कृष्णा शर्मा कक्षा 12 का छात्र है। वह बढ़पुरा गांव की नाली स्थित एक होटल के समीप ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता है। छात्र को लोकेश ट्यूशन के नाम पर एक साल से गुमराह कर रहा था । 22 अगस्त को वह ट्यूशन के लिए गया था। जो वापस घर नहीं लौटा। घटना की प्राथमिकी छात्र के पिता ने लोकेश के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई है।