नोेएडा (संवाद)। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सेक्टर-62 में एक कॉलेज के बाहर से बाइक चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में संगम विहार निवासी सुनील सिंह ने बताया कि वह अपने बाइक से दिल्ली से राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद जा रहे थे। जब वह सेक्टर-62 स्थित हाईरैंक बिजनेस स्कूल के पास पहुंचे तो तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए उन्होंने अपनी बाइक कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर लॉक करके खड़ा कर दिया और स्वयं दूसरे वाहन से राजनगर चले गए। जब वह रात में वापस अपनी बाइक लेने पहुंचे तो उनकी बाइक गायब थी। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर बाइक की तलाश की जा रही है।